संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि युद्ध की बर्बादी झेल रहे ग़ाज़ा पट्टी में पुनर्बहाली व पुनर्निर्माण की बुनियाद को एक ऐसे स्पष्ट राजनैतिक फ़्रेमवर्क पर आधारित रखना होगा, जिसे सभी का समर्थन प्राप्त हो. उनके अनुसार, इस प्रक्रिया को केवल ईंट, सीमेंट से होने वाले निर्माण तक सीमित नहीं रखा जा सकता है.