India vs Australia Live Score: भारतीय फैंस 4 मार्च को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को भूलना अब भी मुश्किल है। अब तक अजेय रही भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बड़ी चुनौती होगा। यह रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा