BSE Share Price: सेबी ने जो प्रस्ताव पेश किया है, उसके चलते वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने बीएसई के टारगेट प्राइस में करीब 14 फीसदी की कटौती कर दी है। टारगेट प्राइस में इस कटौती के चलते शेयर धड़ाम से गिर गए। जानिए कि सेबी ने क्या प्रस्ताव पेश किया है और इसका बीएसई के शेयरों से क्या लेना-देना है?