Crypto News: टैरिफ वार से सहमे क्रिप्टो मार्केट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान ने रौनक लौटा दी। कुछ दिनों पहले ही मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) 80 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया था और अब यह 95 हजार डॉलर के भी पार पहुंच चुका है। सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जिन क्रिप्टो का जिक्र किया, वे भी रॉकेट बन गए