International Women’s Day: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट और सुडोकू प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है। ये आयोजन राजीव चौक, विश्वविद्यालय और दिल्ली हाट-आईएनए मेट्रो स्टेशनों पर होंगे। साथ ही, DMRC सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्विज भी कराएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे