Braj Ki Holi 2025: ब्रज की होली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और रंगों का 40 दिन लंबा उत्सव है, जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और समापन रंगनाथ मंदिर में होता है। 13 मार्च 2025 को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। बरसाना की लट्ठमार होली, फूलों की होली और हुरंगा उत्सव इसकी खास पहचान हैं