India vs New zealand Live Score: रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला काफी खास है। यह कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच होगा। वह भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।