Delhi Weather Update: शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया, जिससे गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली। अधिकतम तापमान 28.6°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 16.6°C रहा। पीतमपुरा में सबसे ज्यादा 4 मिमी बारिश हुई। वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ AQI 126 दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहेगा