Chamoli Glacier Burst : शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप में हिमस्खलन हो गया, जिसमें करीब 55 मजदूर बर्फ के नीचे फंस गए। भारतीय सेना, आईटीबीपी और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीमें बर्फ में दबे मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं। बर्फ में दबे एक और घायल मजदूर को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है