IT Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बाद आज 28 फरवरी को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत क्रैश होकर 37,478.60 अंक पर आ गया। यह लगातार 7वां दिन है, जब आईटी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़े बताए जा रहे हैं