दिग्गज ग्लोबल फंड मैनेजर क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपने “इंडिया लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो” में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ‘इंडिगो’ को चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वुड ने अपने पोर्टफोलियो में इंडिगो को 4% वेटेज दिया है। इस निवेश के लिए उन्होंने सरकारी कंपनी कोल इंडिया पोर्टफोलियो से पूरी तरह हटा दिया है