Shivpuri Rape: पुलिस ने बताया कि रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा गया है। मासूम को सिर से कई बार दीवार और जमीन पर पटका गया है। उसके शरीर पर भी कई जगह दातों से काटने के निशान थे।रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची को ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कोलोस्टॉमी का ऑपरेशन किया गया। पीड़िता फिलहाल ICU में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है।