Haryana Board Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेंगी, जिनमें 5,16,787 छात्र शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए 219 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। परीक्षाएं दोपहर 12:30 से 3:30 तक होंगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, छात्रों को नियमों का पालन करना होगा