अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अपने कबड्डी खिलाड़ी पति दीपक हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। स्वीटी ने अपने पति और उनके परिवार पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों की शादी 2022 में हुई थी।