अल्ट्राटेक सीमेंट ने अब वायर और केबल बिजनेस में भी उतरने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह इस सेगमेंट में अगले 2 सालों के दौरान 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस ऐलान के बाद आज 27 फरवरी को वायर एंड केबल्स कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। KEI इंडस्ट्रीज के शेयर 18 फीसदी, पॉलीकैब इंडिया के शेयर 15 फीसदी और RR केबल लिमिटेड के शेयरों में 12 फीसदी तक लुढ़क गए