Pune Rape Case: महिला के अनुसार, सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे ‘दीदी’ कहकर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली ‘शिव शाही’ AC बस में ले गया। इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया