Share Market: अमित सेठ ने कहा कि निफ्टी ने 22800 के सपोर्ट लेवल को इस हफ्ते तोड़ा है। बाजार फिलहाल बढ़त पर बिकवाली का बना हुआ है। नियर टर्म ट्रेडिंग के लिहाज से 22750-22800 के स्तर पर रजिस्टेंस बना हुआ है। हालांकि बाजार में जिस तरह से कमजोरी बनी हुई है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि इस हफ्ते निफ्टी 22,300 तक के लेवल भी मुमकिन है