(खबरें अब आसान भाषा में)
मृत्यु दंड का उन्मूलन करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय प्रयास, जिनीवा स्थित मानवाधिकार परिषद में मंगलवार को चर्चा के केन्द्र में रहे, जहाँ यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने चिन्ता जताई कि पिछले दो वर्षों में वैश्विक स्तर पर मौत की सज़ा दिए जाने के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है.