ईशा योग केंद्र में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। केंद्र ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि योग केंद्र के संस्थापक सदगुरु इस अवसर पर एक मुफ्त ध्यान ऐप का अनावरण करेंगे।