UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार (20 फरवरी) को अपना बजट 2025-26 पेश किया। इसमें अनुसंधान एवं विकास (R&D) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) पर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य विधानसभा में 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें विकास कार्यों के लिए 22 प्रतिशत और शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत राशि निर्धारित की गई है