मौजूदा फाइनेंशियल की दूसरी छमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है। रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी मंथली बुलेटिन के मुताबिक, हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स से भी इसकी पुष्टि होती है। रिजर्व बैंक के बुलेटिन में कहा गया है कि यह तेजी आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बुलेटिन में रेखा मिश्रा , रजनी दहिया, दुर्गा जी, अर्पिता अग्रवाल आदि एक्सपर्ट्स की राय को शामिल किया गया है