Stocks to Watch: निफ्टी 50 पिछले दो दिनों से 22800 के अहम सपोर्ट लेवल को बनाए रखने में सफल हुआ था। अब आज की बात करें तो आज भी इस पर नजर रहेगी कि क्या ऐसा हो पाएगा? फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 12.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेजी दिख सकती है?