सरकार को पीएलआई स्कीम के चलते स्मार्टफोन मार्केट में बहार छा गई है। इसके चलते प्रोडक्शन रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहा है और निर्यात भी। पिछले महीने जनवरी में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 25 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और अब यह सालाना आधार पर इस वित्त वर्ष में 40 फीसदी की रफ्तार वाली ग्रोथ के रास्ते पर है। पिछले महीने स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट रेवेन्यू में करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी तो अकेले आईफोन की रही