Smallcap, Midcap Stocks: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है, और इसका सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में उसके रिकॉर्ड हाई से 18.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स अपने शिखर से 22 प्रतिशत नीचे आ चुका है, जिससे यह बियर मार्केट (Bear Market) में प्रवेश कर चुका है। इस गिरावट के चलते लगभग ₹17 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है