(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सीरिया में विस्फोटक सामग्री अब भी लोगों की जानें ले रही है और दिसम्बर 2024 के बाद ऐसी घटनाओं में 430 से अधिक लोग हताहत हुए हैं. ये ऐसी विस्फोटक सामग्री है जिनका प्रयोग युद्ध के दौरान किया गया मगर उनमें विस्फोट नहीं हुआ, जो अब लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं.