Nifty की चाल पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि वीकली एक्सपायरी के नजरिए से 22,800-22,700 के जोन में एक मजबूत सपोर्ट बेस नजर आ सकता है। उन्हें अल्पकालिक दृष्टि से 23,250 (20-डे मूविंग एवरेज) की ओर राहत रैली की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम 23,700 के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के साथ अपने शॉर्ट टर्म रुझान को पॉजिटिव में बदल रहे हैं