CBSE 2025 Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो गई हैं। देश-विदेश में 7,800 से अधिक केंद्रों पर 42 लाख से अधिक छात्र एग्जाम में शामिल होंगे। 10वीं कक्षा के कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा देंगे। जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्र 120 विषयों में 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। इस बीच कथित पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद खलबली मच गई है