Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 2025 का पावन पर्व 26 फरवरी को शिव योग और सिद्ध योग में मनाया जाएगा। यह भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह व शिव द्वारा कालकूट विषपान का प्रतीक है। चार प्रहरों में पूजा, उपवास, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप से विशेष कृपा मिलती है। यह पर्व सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है