Agriculture tips: पीली गोभी की खेती किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रही है। यह फसल विटामिन A, C, K और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ बाजार में हरी गोभी से महंगी बिक रही है। सही तकनीक, मिट्टी और जैविक खाद के उपयोग से इसका उत्पादन लाभदायक हो सकता है। बढ़ती मांग के कारण यह किसानों के लिए सुनहरा अवसर बन रही है