(खबरें अब आसान भाषा में)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मचने से महिलाओं और बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा रेल मंत्रालय इस घटना की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई साजिश या फर्जी खबर फैलाई गई थी, जिसके कारण यह घटना हुई है