IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। IMD के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड फिर बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिल्ली समेत कई जगहों पर भी अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है