Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार महीनों से लगातार गिरावट जारी है। इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से बिकवाली को बताया जा रहा। इस बीच हेलिओस कैपिटल के फाउंडर और अनुभवी मार्केट एक्सपर्ट समीर अरोड़ा (Samir Arora) का मानना है कि यह बिकवाली अब लगभग अपने निचले स्तर पर पहुंच चुकी है और जल्द ही इसमें कमी देखने को मिल सकती है