टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि नया इनकम टैक्स बिल लागू होने के बाद कंप्लायंस में लोगों को दिलचस्पी बढ़ेगी। अभी लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। इसकी एक बड़ी वजह टैक्स के नियमों की जटिल भाषा है। 150 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश में सिर्फ 8 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं। इनमें से भी सिर्फ 3 करोड़ लोग ही टैक्स चुकाते हैं