निफ्टी पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया ने कहा कि पिछले 1-2 दिनों में इंडेक्स में जो पुलबैक दिखा उसमें 23200 का स्ट्रॉन्ग रेजिस्टेंस उभर कर सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जो अपसाइड रेजिस्टेंस है वह सुरक्षित है और इसका 22800 के पास का सपोर्ट लेवल ब्रेक हो गया है। लिहाजा निफ्टी अब 22670 के लेवल तक फिसल सकता है