ग़ाज़ा पट्टी में ज़रूरतमन्दों तक मानवीय राहत पहुँचाए जाने के प्रयासों के बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने आगाह किया है कि 15 महीने तक जारी रही इसराइली बमबारी से विशाल स्तर पर आवश्यकताएँ बरक़रार हैं. यूएन मानवतावादी कार्यालय (OCHA) के अनुसार, ग़ाज़ा में उनकी सहायता टीमें ज़रूरतमन्दों तक राहत पहुँचाने के हरसम्भव प्रयासों में जुटी हैं.