अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं। इससे रूसी कच्चे तेल की सप्लाई के लिए भूराजनीतिक संकट दूर हो सकता है। साथ ही, इसका असर ग्लोबल कृषि ट्रेड पर भी देखने को मिल सकता है और इस वजह से वित्तीय बाजारों में तेजी दिख सकती है। ट्रंप ने बताया कि पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उनसे अलग-अलग फोन पर बात कर शांति बहाल करने के लिए इच्छा जताई है, जिसके बाद उन्होंने टॉप अमेरिकी अधिकारियों का निर्देश दिया है कि वे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करवाएं