अनुज सिंघल ने कहा कि जैसा कि उम्मीद थी, कल निफ्टी ने एक बार फिर 22,800 का स्तर बचा लिया। लेकिन हाल के ट्रेंड को देखकर भरोसा नहीं आ रहा है। हो सकता है, एक बार के लिए 23,200-23,300 तक रिकवरी आ जाए। लेकिन जहां भी रैली फेल होगी, वहां से वापस बड़ी बिकवाली का खतरा होगा। अगर 22,800 स्तर टूट गया तो 22,000 तक का रास्ता खुल जाएगा।