संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कहा है कि पिछले साल बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए जिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दमन ने, लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया था, उस क्रूरता के कारण केवल 46 दिनों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे. इनमें अधिकतर लोग सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए थे.