HAL Share Price: भारत सरकार के स्वामित्व वाली डिफेंस कंपनी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरो में आज 12 फरवरी को 5 फीसदी तक की तगड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट भारतीय वायु सेना के चीफ, एपी सिंह के एक बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कंपनी की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। एपी सिंह ने तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी पर नाराजगी जाहिर की