Share Market Crash: शेयर बाजार में मगंलवार 11 फरवरी को भारी गिरावट देखी गई। निवेशकों को सबसे अधिक झटका छोटे और मझोले शेयरों ने दिया, जो करीब 3.5 फीसदी तक लुढ़क गए। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इस साल अब तक क्रमशः 11.29% और 14.6% गिर चुके हैं। जबकि इसके मुकाबले बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में इस दौरान सिर्फ 2.91 फीसदी की गिरावट आई है