नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में राजस्थान के रहने आयुष सिंघल, कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली के दक्ष समेत 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं