निफ्टी पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा इसमें डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयर कैंडल बना। इसने 23400 स्तरों के महत्वपूर्ण सपोर्ट को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है और निचले स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी अब जनवरी के निचले स्तर 22786 के स्तर से नीचे एक नया लोअर बॉटम बनाने के लिए नीचे फिसल रहा है। यहां से किसी भी ऊपरी उछाल में 23200 के स्तर के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है