साल 2020 में बैन हुए चाइनीज ऐप्स में से 36 ऐप्स वापस से इंडियन प्लेस्टोर पर डाउनलोड के लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से इनपर बैन नहीं हटाया गया है बल्कि इंडियन प्ले स्टोर पर नजर आ रहे ये ऐप्स काफी कुछ जुगाड़ करके वापस आए हैं। इनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन सीमा विवाद के बाद अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला