दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हरियाणा और राजस्थान में पार्टी के अंदर बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। हरियाणा में अनिल विज, राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा बगावती मूड में हैं। हरियाणा और राजस्थान की सरकार में इन दिनों ऑल इज वेल नहीं चल रहा है। बल्कि दोनों ही राज्यों में सरकार में मंत्री पद पर पदस्थ नेता अपने प्रदेश अध्यक्ष और सीएम के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी बागी नेताओं के खिलाफ ऐक्शन मोड में है