आपातकाल के उस दौर में इसका शिकार हुए थे मशहूर गायक किशोर कुमार। वो जो सोच लेते थे फिर उससे समझौता नहीं करते थे। अपने इन्हीं वसूलों के चलते उनके गानों को बैन कर दिया गया था। 1970 के दशक तक किशोर कुमार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन चुके थे। लेकिन 1975 में आपातकाल के दौरान उनके करियर को झटका लगा था