शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट जारी है। इस बीच ICICI प्रूडेंशियल एएमसी के अनुभवी फंड मैनेजर एस नरेन के एक बयान ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। उन्होंने निवेशकों को स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों से पूरी तरह से बाहर निकलने की सलाह दी है। एस नरेन ने कहा, “यह स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स से पूरी तरह बाहर निकलने का समय है।”