Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (8 फरवरी) को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं