Delhi Exit Polls: प्रदीप गुप्ता ने CNN-News18 को बताया कि उनकी एजेंसी सीट-दर-सीट प्रोजेक्शन नहीं करती है, बल्कि यह बताती है कि किसी मोस्ट पॉपुलर सीट पर कौन सी पार्टी सबसे लोकप्रिय है। अगर BJP वास्तव में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे लोकप्रिय साबित होती है, तो ये पहली बार होगा कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीन बार से जीतते आ रहे अपनी ये सीट गंवा सकते हैं