Tirupati Laddu Controversy: मंदिर निकाय ने एक फरवरी को जारी ज्ञापन में कहा कि गैर हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। ताकि उनकी गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके क्योंकि इससे टीटीडी की प्रतिष्ठा कम हो रही है। आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने टीटीडी के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को धार्मिक गतिविधियों से रोकने के टीटीडी के फैसले पर कोई संदेह नहीं है