#DelhiElections2025 | दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान देकर निकले कपिल सिब्बल ने मीडिया से बात करते हुए फ्रीबीस पर कहा, “संदेश बहुत सरल है, कि इस देश के हर नागरिक को आगे आकर मतदान करना चाहिए। क्योंकि अगर आप किसी समुदाय में रहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने के लिए भाग लेना चाहिए कि जिस व्यक्ति या पार्टी को आप वोट दे रहे हैं, वह समुदाय की सेवा करे। अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो आप सरकार को दोष नहीं दे सकते।